Home ताज़ा ख़बर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर के जलसंकट को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव संजीदा हैं। भोपाल से ही निगरानी कर रहे हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बैठक लेकर सभी जगह कलेक्टर को मॉनिटरिंग के लिए कहा है। लेकिन इंदौर में बीजेपी नेता एक बार फिर गायब हैं। कांग्रेस थोड़ा मैदान पकड़ रही है और दस दिन में दो बार बड़ा प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं पार्षद सड़कों पर उतर रहे हैं।

.

केवल बैठकों में नजर आए माननीय

विधायक महेंद्र हार्डिया के घर पर भीड़ पहुंची तो उन्होंने बयान दे दिया कि हालत खराब है। वह महापौर निवास पर धरना देंगे। लेकिन वह यह नहीं बता पा रहे हैं कि साल 2003 से विधायक होने के बाद भी उन्होंने क्या किया। फिर अगले दिन ही बोले मुझे गलत जानकारी थी और फिर बुलेट पर घूमते नजर आए।
विधायक रमेश मेंदोला के घर पर बीजेपी पार्षद जनता को लेकर पहुंच गए और कहा कि पानी दो पानी दो। फिर टंकी बनवाने और टैंकर मिलने का आश्वासन लेकर लौट गए। भोपाल से एसीएस अनुपम राजन आए तो सभी विधायक, सांसद बैठक में पहुंचे और समस्या बताकर लौट गए। सभी ने 50 करोड़ के पैकेज और टैंकर बढ़ाने की मांग कर दी।

महापौर तो घूम रहे, बाकी नेता नदारद

इस दौरान सभी के निशाने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव हैं। फिलहाल कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त आशीष पाठक सुबह से दौरा कर रहे हैं। महापौर भी लगातार दौरे कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बाकी नेताओं के कोई अते-पते नहीं हैं। एक विधायक तो धार्मिक यात्राएं कर रहे हैं और दिल्ली आयोजन में शिरकत कर रहे हैं। जनता अपने नेताओं को तलाश रही है।

उधर निगम ने निर्माण काम को लेकर यह लगाई रोक

उधर निगमायुक्त ने नर्मदा जल बचाने के लिए नर्मदा, बोरिंग के जल उपयोग पर रोक लगा दी है। साफ आदेश हैं कि वह ट्रीटेड वाटर का उपयोग करें। इसके लिए निगम के तय केंद्रों से यह पानी ले सकते हैं। सभी जोन पर अधिकारियों को निर्माण कामों पर नजर रखने और पेनल्टी लगाने के आदेश हो गए हैं। इसके तहत निगम ने मंगलवार को एक साथ गई जगह पर दौरे कर पेनल्टी लगाई। वहीं कलेक्टर पहले ही बोरिंग कराने पर रोक लगा चुके हैं।

कांग्रेस लगातार फोड़ रही मटके

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पानी को लेकर मंगलवार शाम को राजवाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद ऐसी भीड़ उनके आयोजन में दिखी। इसमें कई नेता मौजूद रहे। वहीं निगम के दफ्तर, जोन आफिस के बाहर लगातार मटके फोड़कर नाराजगी जताई जा रही है। जनता खुद चौराहे पर जाम कर रही है और खाली मटके लेकर पानी दो, पानी दो का नारा लगा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

024077
Total Users : 24077

Related Articles