Home ताज़ा ख़बर कलेक्ट्रेट में दलालों की एंट्री पर कलेक्टर की सख्ती मुझे पता है किसके कमरे में कौन सा दलाल आता है
ताज़ा ख़बर

कलेक्ट्रेट में दलालों की एंट्री पर कलेक्टर की सख्ती मुझे पता है किसके कमरे में कौन सा दलाल आता है

आशीष गुप्ता : 9425064357
इंदौर = दैनिक इंदौर संकेत
कलेक्टर कार्यालय में दलालों की मौजूदगी को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्ती दिखाई है और उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर उनके कमरे में दलाल पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, दलालों की पहचान कर उन्हें कार्यालय से हटाने के अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि उन्हें तहसीलदार कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, खनिज विभाग, कॉलोनी सेल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में दलाली करने वालों की शिकायत लगातार मिल रही है। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी अधिकारी के कमरे में दलाल दिखाई दिए तो कार्रवाई की जाएगी। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने राजस्व सहित सभी विभाग के अधिकारियों को दलालों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि उन्हें पता है कि कौन से दलाल किसके कमरे में आते-जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आम लोगों के काम बिना दलालों के करने को कहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031524
Total Users : 31524

Related Articles