इंदौर। शहर में बन रहे प्रदेश के पहले ट्रिपल लेयर ब्रिज की एक भुजा बुधवार को ट्रैफिक के लिए खोल दी गई। इससे देवास से राऊ की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। बीते तीन साल से रोज मुख्य लेन बंद होने के कारण सर्विस रोड पर यातायात बाधित होता था। अभी एक तरफ का ट्रैफिक सर्विस रोड से ही निकल रहा है। चार माह के बाद दूसरी भुजा भी ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। तब बायपास से इंदौर की तरफ आने वाले वाहनों को भी आसानी होगी।
इंदौर का एमआर-10 जंक्शन राष्ट्रीय राजमार्गों का तिराहा है। इस कारण यहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ट्रिपल लेयर ब्रिज बनाने का फैसला तीन साल पहले लिया था। इस प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई है। जो वाहन इंदौर की तरफ आना चाहते हैं, वे मध्य हिस्से के ब्रिज का उपयोग करेंगे, जबकि जो वाहन सीधे राऊ की तरफ जाना चाहते हैं, वे ऊपरी ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा इंदौर से हरदा की तरफ जाने वाले वाहन अंडरपास से होकर जाएंगे। अंडरपास से गुणावत गांव तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एक बायपास तैयार कर रहा है, जो करीब 5 किलोमीटर के बाद इंदौर-हरदा रोड से जुड़ेगा। इस ब्रिज से एबी रोड, इंदौर-अहमदाबाद हाईवे और इंदौर-हरदा हाईवे सीधे जुड़ रहे हैं। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि छह माह के भीतर तीनों ब्रिज ट्रैफिक के लिए खुल जाएंगे।






Total Users : 31485
Leave a comment