विवादों में इंदौर पीटीसी की 3 करोड़ के टेंडर वाली मेस
इंदौर। इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मुसाखेड़ी में मेस का ठेका का टेंडर अब विवादों में घिर गया है। नव आरक्षकों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद कॉलेज ने टेंडर रद्द कर दिया और नया ठेका दे दिया।
इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मुसाखेड़ी में नव आरक्षकों को ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान उनके खाने-पीने और डाइट का खास ध्यान रखा जाता है। इसके लिए नव आरक्षक ही पैसे जमा करते हैं और कॉलेज की ओर से मेस संचालक को भुगतान किया जाता है। इस पूरी व्यवस्था पर हर महीने करीब 25 से 30 लाख रुपए खर्च होते हैं, यानी सालाना खर्च करीब 3 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है। अब इसी मेस के टेंडर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
घटिया खाना, टेंडर हुआ रद्द
रद्द-चित्त के अशोक द्विवेदी की कंपनी सपोर्टिव मैनपावर सॉल्यूशन प्रा.लि. को नवंबर 2025 में मेस का ठेका दिया गया था। इस ठेके के तहत कंपनी को 11 महीने तक नव आरक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी थी। लेकिन जून 2026 में कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया गया। इसमें कहा गया कि कई बार समझाने के बाद भी खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। लगातार शिकायतें मिल रही थीं और मेस में स्टाफ की कमी भी थी, इसलिए टेंडर खत्म करने का फैसला लिया गया। वहीं, कंपनी संचालक अशोक द्विवेदी ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। खाने को लेकर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के अधिकारियों ने हाईकोर्ट में टेंडर रद्द करने की वजह बताई है।





Total Users : 31463
Leave a comment