Home ताज़ा ख़बर इंदौर:महिला सुरक्षा की हकीकत उजागर, रीजनल पार्क में महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ करने वाले 2 युवक गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर:महिला सुरक्षा की हकीकत उजागर, रीजनल पार्क में महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

इंदौर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा चलाए गए गुप्त अभियान ने बड़ा खुलासा कर दिया। रीजनल पार्क में सादी वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से ही दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी और मोबाइल नंबर मांगने लगे। महिला कॉन्स्टेबल के इशारा करते ही पीछे से निगरानी कर रही पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर दबोच लिया। इससे पहले भी विजय नगर थाना क्षेत्र के मेघदूत गार्डन में इसी तरह की कार्रवाई के दौरान मनचलों को पकड़ा जा चुका है।

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत रीजनल पार्क में महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था, ताकि पार्क में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर नजर रखी जा सके। इसी दौरान पार्क में घूम रहे दो युवकों ने सादी वर्दी में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। दोनों युवक महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत करने की कोशिश करने लगे और उनका मोबाइल नंबर मांगने लगे। स्थिति गंभीर होते देख महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत कंट्रोल रूम और पास में मौजूद रिस्पॉन्स टीम को संकेत दिया।

संकेत मिलते ही पहले से निगरानी कर रही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों आरोपी रावजी बाजार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मनचलों पर सख्त कार्रवाई करना है। इससे पहले विजय नगर थाना क्षेत्र के मेघदूत गार्डन में भी इसी प्रकार की गुप्त कार्रवाई के दौरान एक युवक को पकड़ा गया था।

बाइट — अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी जोन-2

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031534
Total Users : 31534

Related Articles