इंदौर (डिजिटल डेस्क)। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र से पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को तार-तार करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी सौतेले पिता ने घर के भीतर ही अपनी 12 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी को अपनी बदनीयती का शिकार बनाया। मासूम की शिकायत के बाद हीरा नगर थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने सबको चौंका दिया है— आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी ऐसी घिनौनी वारदातों को अंजाम दे चुका है।
जान से मारने की धमकी से डरी मासूम ने मां को बताई आपबीती
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी सगी मां के साथ डरी-सहमी स्थिति में थाने पहुंची थी। बच्ची की काउंसलिंग करने के बाद उसने रोते हुए बताया कि बीते 26 मई की रात जब वह घर पर अकेली थी, तब उसके सौतेले पिता ने उसके साथ गंदी हरकतें और छेड़छाड़ की। जब मासूम ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह बंद रखने की हिदायत दी और किसी को भी बताने पर जान से मारने की सीधे तौर पर धमकी दी। आरोपी के खौफ से सहमी बच्ची ने जैसे-जैसे हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई, जिसके बाद मां बिना वक्त गंवाए अपनी बेटी को न्याय दिलाने थाने लेकर पहुंच गई।

साली से भी कर चुका है गंदी हरकत, बाणगंगा थाने में दर्ज है पुराना रिकॉर्ड
थाने पहुंची पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस के सामने आरोपी पति का एक और काला चिट्ठा खोला। महिला के मुताबिक, उसका आरोपी पति पहले भी अपनी मर्यादाएं लांघ चुका है। इससे पूर्व वह बाणगंगा थाना क्षेत्र में अपनी ही सगी साली (महिला की बहन) के साथ भी ऐसी ही घिनौनी हरकत कर चुका है। इस मामले की गंभीर शिकायत बाणगंगा थाने में पहले से दर्ज है और कोर्ट में मामला फिलहाल विचाराधीन है।
पुलिस का क्या कहना है ?
हीरा नगर पुलिस और महिला अपराध शाखा ने दोनों मामलों को बेहद संज्ञान में लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी हैं, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
प्रियंका डुडवे, एडिशनल डीसीपी (महिला अपराध/सुरक्षा), इंदौर ने कहा
12 वर्षीय नाबालिग पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ थाना हीरा नगर में सुसंगत धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।





Total Users : 19217
Leave a comment