इंदौर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अब ‘एक्शन मोड’ में है। रात के समय अकेली महिलाओं को परेशान करने वाले मजनुओं को पकड़ने के लिए विजयनगर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल स्टिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने अपनी महिला कॉन्स्टेबल्स को सादी वर्दी में ‘शिकार’ बनाकर सड़क पर उतारा और जैसे ही एक मनचला अपनी ओछी हरकत पर उतरा, चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी सागर का रहने वाला है और शहर की एक नामी आईटी कंपनी में नौकरी करता है, लेकिन उसकी हरकतें किसी सड़क छाप लफंगे जैसी थीं।

रविवार की रात, वक्त करीब 12 बजे। विजयनगर का मेघदूत गार्डन इलाका जहाँ सन्नाटा पसरा था। यहाँ दो महिला पुलिसकर्मी आम नागरिकों की तरह टहल रही थीं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए पास ही एक कार में पुलिस की टीम कैमरों के साथ मुस्तैद थी। तभी एक्टिवा पर सवार होकर 27 वर्षीय सर्वेश साहू वहाँ पहुँचा। महिला कॉन्स्टेबल को अकेला देख सर्वेश ने अपनी गाड़ी रोकी और अश्लील कमेंट करते हुए पूछा— “सिंगल हो क्या, साथ चलोगी?”
सर्वेश को लगा कि वह अपनी इस हरकत से बच निकलेगा, लेकिन अगले ही पल कार से उतरे जवानों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी के होश उड़ गए और वह माफी मांगने लगा। जांच में पता चला है कि आरोपी मूल रूप से सागर का रहने वाला है और इंदौर की एक आईटी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी पुरानी हिस्ट्री खंगालने पर सामने आया कि वह अक्सर अकेली महिलाओं को देखकर उनके साथ इसी तरह की छेड़छाड़ करता था।
बाइट (अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी): “महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन से हम उन लोगों को सबक सिखा रहे हैं जो महिलाओं को असुरक्षित महसूस कराते हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।”




Total Users : 17317
Leave a comment