Home ताज़ा ख़बर इंदौर पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, भंवरकुआ थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। युवक की गतिविधि पर पुलिस को संदेह होने पर उसका पीछा किया गया और घेराबंदी कर उसे पकडने में कामयाबी पाई । पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम भरत बताया है। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 2 किलो गांजा बरामद हुआ। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी संदिग्ध रूप से भाग रहा था, जिसके चलते उसे रोका गया और तलाशी ली गई। आरोपी मूल रूप से सागर का रहने वाला है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाया और इंदौर में किसे सप्लाई करने आया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031533
Total Users : 31533

Related Articles