Home पुलिस विभाग इंदौर में शुक्रवार रात एक नई स्कॉर्पियो ने तांडव मचाते हुए खंडवा के रहने वाले तीन छात्रों को रौंद डाला
पुलिस विभाग

इंदौर में शुक्रवार रात एक नई स्कॉर्पियो ने तांडव मचाते हुए खंडवा के रहने वाले तीन छात्रों को रौंद डाला

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक नई स्कॉर्पियो तांडव मचाते हुए खंडवा के रहने वाले तीन छात्रों को रौंद डाला जिसमें दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया बड़ी बात यह है कि बीच रोड पर आधे घंटे तक तीनों छात्र पड़े रहे और आरोपी कार छोड़कर भाग गए ।पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है ।

दरअसल पूरा हादसा शुक्रवार देर रात लसुड़िया थाना क्षेत्र के लाइफ केयर हॉस्पिटल के सामने का है । जहां एक नई स्कॉर्पियो बिना नंबर ने तेज गति से आकर बाइक सवार प्रेस्टीज कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र कृष्ण पाल सिंह तंवर और आयुष राठौर और श्रेयांश राठौर को जमकर टक्कर मार दी जिससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया । वही पुलिस को प्रत्यकदर्शी ने बताया कि स्कॉर्पियो 100 की स्पीड से आ रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने बने डिवाइडर के कट से बाइक सवार तीनों युवक निकले, जिनको कार ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक डिवाइडर में फंस गई और युवक घिसते हुए आगे की और जा गिरे । बहरहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है ।

बाइट – राजेश दंडोतिया , पुलिस प्रवक्ता

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031529
Total Users : 31529

Related Articles