Home ताज़ा ख़बर इंदौर मे बीआरटीएस को हटाने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई में नाराजगी जताई
ताज़ा ख़बरनगर निगम इन्दौर

इंदौर मे बीआरटीएस को हटाने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई में नाराजगी जताई

इंदौर मे बीआरटीएस को हटाने की प्रक्रिया जारी है लेकिन लंबा वक्त बीतने के बाद भी य़ह नहीं हटा है इसे लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई हुई हाई कोर्ट ने आदेश के महीनों बीत जाने के बाद भी बीआरटीएस की रैलिंग नहीं हटाए जाने पर नाराजगी जताई साथ ही कोर्ट ने इसको लेकर निर्देश भी दिए है इस दौरान इंदौर कलेक्टर और निगमायुक्त उपस्थित रहे दरअसल शहर के बिगड़ते ट्रैफिक मामले में हाई कोर्ट के निर्देश पर कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त दिलीप यादव व्यक्तिगत तौर पर हाजिर हुए थे

इस सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बीआरटीएस हटाने के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है बीआरटीएस हटाने का कार्य तीन महीने में पूरा होगा वहीं बीआरटीएस की एक साइड 15 दिन में हटा दी जाएगी कोर्ट ने अधिकारियों के पक्ष सुनने के बाद आदेश से 15 दिन में बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के निर्देश दिए हैं साथ ही कोर्ट ने 5 वकीलों की एक और कमेटी बनाई है इस कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है इस मामले को लेकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि बीआरटीएस को लेकर न्यायालय ने जो समय सीमा तय की है उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा

बाईट – शिवम वर्मा , कलेक्टर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017324
Total Users : 17324

Related Articles