Home पुलिस विभाग इंदौर मल्हारगंज थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, अकाउंटेंट ने लाखों की धोखाधड़ी की, कंपनी संचालकों ने पुलिस को शिकायत की
पुलिस विभाग

इंदौर मल्हारगंज थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, अकाउंटेंट ने लाखों की धोखाधड़ी की, कंपनी संचालकों ने पुलिस को शिकायत की

इंदौर में मल्हारगंज।थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पिछले 15 वर्षों से कपास कंपनी में कार्यरत अकाउंटेंट ने अपने मालिक के साथ ही लाखों की धोखाधड़ी कर ली, जिसके बाद कंपनी संचालकों ने पुलिस को एकाउंटेंट की शिकायत की है।

दरअसल मल्हारगंज किराना बाजार में कपास ट्रेडिंग करने वाले फरियादियों ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी का पूरा हिसाब-किताब संभालने वाला अकाउंटेंट हिमांशु जोशी लंबे समय से उनके खातों और UPI आईडी तक की जानकारी का गलत इस्तेमाल करता आ रहा था। कपास ट्रेडिंग के व्यवसाय में जुड़े फरियादियों का कहना है कि वे ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन की तकनीक समझ नहीं पाते थे, इसी का फायदा उठाते हुए हिमांशु ने अलग-अलग बहानों से रकम ट्रांसफर की। आरोप है कि उसने अपना प्रभाव दिखाते हुए कई बार भुगतान को कंपनी की जरूरत बताकर सीधे अपने परिचित कपिल कुमार के अकाउंट में भेज दिया। जांच में अब तक करीब 11 लाख 6 हजार रुपये की वित्तीय हेराफेरी उजागर हुई है। आरोपी ने पेमेंट हिस्ट्री छिपाने के लिए कई फर्जी एंट्रियां भी की थीं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला गंभीर धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस साइबर साक्ष्यों, बैंक ट्रांजैक्शन और आरोपी के मोबाइल की डिजिटल फोरेंसिक जांच कर रही है।

बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031470
Total Users : 31470

Related Articles