Home पुलिस विभाग इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों से विवाद करने वाले यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
पुलिस विभाग

इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों से विवाद करने वाले यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों से विवाद करने वाले यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में पुलिस ने संबंधित यात्री को विमान से उतारकर थाने ले जाकर कार्रवाई की।

— दरअसल इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने इंदौर एयरपोर्ट के फ्लाइट सिक्युरिटी ऑफिसर शफी कुरैशी की शिकायत पर मंगलवार को सुनील कुमार पुत्र इंदर सिंह, निवासी रमेश एमसी बसाऊ मार्केट के पास, बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बाइट – राजेश दंडोतिया , पुलिस प्रवक्ता

वही जब फ्लाइट सीक्यूरिटी ऑफिसर शफी कुरैशी ने सुनील कुमार को समझाने और रोकने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। वह बार-बार कह रहा था कि फ्लाइट पहले ही लेट है और उसे नीचे उतारा जाए। इसी दौरान उसने इमरजेंसी दरवाजा खोलने का प्रयास भी किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए यात्री को विमान से उतारकर एरोड्रम थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031544
Total Users : 31544

Related Articles