Home पुलिस विभाग इंदौर : दिल्ली धमाके में अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का निकला महू कनेक्शन
पुलिस विभाग

इंदौर : दिल्ली धमाके में अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का निकला महू कनेक्शन

यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद सिद्दीकी महू का रहने वाला निकला

लगभग 25 साल पहले महू छोड़कर चला गया था जवाद का परिवार

जवाद के भाई पर महू में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज होने की आ रही जानकारी सामने

दिल्ली धमाके में जवाद सिद्दीकी का नाम जुड़ने के बाद महू में पुलिस खंगाल रही उसके पुराने रिकॉर्ड

दिल्ली धमाके में अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का महू कनेक्शन सामने आया

दिल्ली धमाके मामले में अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का नाम सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने उसकी पुराने रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि जवाद सिद्दीकी मूल रूप से महू का रहने वाला है और लगभग 25 साल पहले उसका परिवार महू छोड़कर चला गया था। जानकारी के मुताबिक, जवाद सिद्दीकी के भाई पर महू में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल इंदौर पुलिस इस मामले में जवाद और उसके परिवार से जुड़े पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक जवाद सिद्दीकी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है, लेकिन दिल्ली धमाके में नाम सामने आने के बाद स्थानीय खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। पुलिस जवाद सिद्दीकी और उसके परिवार के पुराने ठिकानों और परिचितों से पूछताछ करेगी ताकि उसके महू कनेक्शन को और स्पष्ट किया जा सके।

बाइट – यांगचेग डोलकर भूटिया — एसपी ग्रामीण

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031529
Total Users : 31529

Related Articles