Home ताज़ा ख़बर इंदौर भंवरकुआ पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की
ताज़ा ख़बर

इंदौर भंवरकुआ पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की

इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने दो ऐसे शातिर लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो रहा चलते को ऑटो रिक्शा में लिफ्ट देने के बहाने लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे ।

वीओ – दरअसल इंदौर की भंवरकुआ पुलिस को एक पीड़ित सूरज उजले ने शिकायत की थी कि देर रात तीन इमली पर खड़े होकर घर जाने के लिए इंतजार कर रहा था उसी समय एक ऑटो आकर रुका और बैठने का बोला तो सूरज उस ऑटो में बैठ गया । जबकि ऑटो में एक युवक पहले से ही बैठा हुआ था ऑटो चालक ने फरियादी से बोला कि साथ में बैठे युवक को पहले छोड़ देता हु उसके बाद तुम्हे छोड़ दूंगा ।उसके बाद ऑटो चालक ने भंवरकुआ थाना क्षेत्र के आईटी पार्क के तालाब किनारे ले जाकर फरियादी सूरज से पांच हजार रुपए लूट कर फरार हो गया । पीड़ित द्वारा तुरंत थाने पहुंच कर घटना बताई जहां पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया । और दूसरे आरोपी को मंगलवार को पकड़ कर पांच हजार रुपए पुलिस ने जब्त कर लिया है बहरहाल पकड़े गए आरोपियों पूर्व में भी रहा चलते लोगों से लूट कर चुके है ।

बाइट – राजकुमार यादव , थाना प्रभारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017325
Total Users : 17325

Related Articles