Home अन्य 47 करोड़ के फ्लाईओवर ने 6 माह में ही दम तोड़ा
अन्य

47 करोड़ के फ्लाईओवर ने 6 माह में ही दम तोड़ा

इंदार के राऊ सर्कल पर 8 महीने पहले बने फ्लाईओवर पर अब दोनों तरफ गड्‌ढे ही गड्‌ढे हैं। इस वजह से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। पिछले 15 दिन मैं 10 से ज्यादा दुर्घटना हो चुकी हैं। इसमें एक युवक की मौत भी हो चुकी है। अब कांग्रेस हरकत में आई है और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से फ्लाईओवर को ठीक कराने की मांग की है। आरोप है कि टेंडर शर्तों में 5 साल मेंटनेंस करने का उल्लेख है पर मेंटनेंस नहीं किया जा रहा है। इंदौर से पीथमपुर या महू जाते समय जब इस ब्रिज पर चलना शुरू करते हैं तो शुरुआत में ही डामर पूरी तरफ से उखड़ चुका है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031811
Total Users : 31811

Related Articles

अन्यएक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रौद्योगिकीराजनीति

सोशल मीडिया पर 80 के दशक का छाया खुमार

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • इन दिनों सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों...