Home ताज़ा ख़बर फ्लाइट से इंदौर पहुंचे 20 चोर गिरफ्तार, रंगपंचमी गेर में मोबाइल और ज्वेलरी चोरी की साजिश नाकाम
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

फ्लाइट से इंदौर पहुंचे 20 चोर गिरफ्तार, रंगपंचमी गेर में मोबाइल और ज्वेलरी चोरी की साजिश नाकाम

इंदौर की रंगपंचमी गेर में मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की साजिश रच रही गैंग को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच और छोटी ग्वालटोली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सरवटे बस स्टैंड और आसपास के होटलों में सर्चिंग की, जहां से बीस संदिग्धों को पकड़ा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे। इनमें से पंद्रह आरोपी बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण से आए थे, जबकि पांच आरोपी नेपाल के काठमांडू से फ्लाइट के जरिए इंदौर पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी होटल नीलम और होटल गौरव में ठहरे हुए थे और उनका उद्देश्य गेर में शामिल होने वाली करीब पांच लाख की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और ज्वेलरी चोरी करना था। पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई थी कि बाहरी राज्यों से आए कुछ संदिग्ध लोग बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया गया और समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने बड़ी घटना को टाल दिया।

एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी भीड़भाड़ वाले आयोजनों में जेबकतरी और लूट की वारदात करने में माहिर हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से रंगपंचमी गेर में संभावित बड़ी वारदात को रोकने में सफलता मिली है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles