इंदौर में साइबर क्राइम का नया शिकार – पुलिस ने दर्ज किया केस
इंदौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एमआईजी इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ हुई ठगी ने डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठगों ने युवक को बातों में उलझाकर उसका ओटीपी हासिल किया और उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

एमआईजी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आभास के साथ यह वारदात हुई। ठग ने फोन कर किसी बहाने से उसे विश्वास में लिया। आभास ने जैसे ही ओटीपी साझा किया, वैसे ही उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 4 लाख 73 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। ट्रांजेक्शन का मैसेज देखकर आभास के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एमआईजी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उन बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनमें यह रकम ट्रांसफर हुई। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचना संभव है।

बाइट: अमरेंद्र सिंह (एडिशनल डीसीपी, इंदौर) “यह घटना डिजिटल सुरक्षा को लेकर चेतावनी है। हम तकनीकी जांच कर रहे हैं और आरोपी तक पहुंचने की कोशिश जारी है। लेकिन सबसे जरूरी है कि लोग जागरूक रहें और किसी भी परिस्थिति में ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।”





Total Users : 17322
Leave a comment