संभाग और प्रदेश स्तर पर नए प्रवक्ताओं को नहीं मिल रहा राजनीतिक मंच
प्रदेश कांग्रेस में नए प्रवक्ता बनाने के लिए जोर-शोर से चलाया गया ‘टैलेंट हंट’ अभियान तीन महीने से ठंडा पड़ा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में साक्षात्कार के बाद भी सूची जारी होने का नाम नहीं ले रही। पार्टी नेताओं में चयन को लेकर एकराय नहीं होने से सूची दिल्ली में अटकी हुई है। इस कारण नए प्रवक्ताओं को अब तक राजनीतिक मंच भी नहीं मिल पाया है।
प्रवक्ता बनने के लिए प्रदेशभर से करीब 500 आवेदन आए थे। फरवरी 2026 में टैलेंट हंट शुरू हुआ और मार्च 2026 में संभाग स्तर पर इंटरव्यू लिए गए थे।
संभाग से लेकर राज्य स्तर पर हुए थे इंटरव्यू
नए प्रवक्ताओं के लिए पहले संभाग स्तर पर आवेदनों पर साक्षात्कार हुए। इसके बाद भोपाल में अलग-अलग राज्यों से आए वरिष्ठ नेताओं की कमेटी ने सभी इंटरव्यू लिए। बाद में कुछ लोगों के लिए पोर्टल खोलकर दोबारा फॉर्म भी भरवाए गए।
अध्यक्ष ने कहा था – बदलते दौर के लिए होगी नई टीम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि नए प्रवक्ताओं की टीम ऐसे लोगों से तैयार की जाएगी, जो वैचारिक रूप से स्पष्ट, शोधपरक और संवाद कौशल में दक्ष हों। चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर होगा और प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी।
इसीलिए शुरू हुआ था टैलेंट हंट प्रोग्राम
प्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ता और मीडिया प्रतिनिधियों के चयन के लिए ‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ शुरू किया था। इसके तहत 28 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। योग्यता आधारित प्रक्रिया के अनुसार प्रदेश स्तर पर 20 प्रवक्ता और विभिन्न पदों पर चयन किया जाना था।






Total Users : 23819
Leave a comment