Home ताज़ा ख़बर क्रेडिट कार्ड के कर्ज के बोझ तले युवक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

क्रेडिट कार्ड के कर्ज के बोझ तले युवक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

डिलीवरी बॉय और रेपिडो चालक था युवक, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव की बात सामने आई

इंदौर। शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान एक 25 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक क्रेडिट कार्ड का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण लंबे समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लखन पिता राजू कोटे (25 वर्ष), निवासी व्यास नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि लखन ने गुरुवार को अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर पत्नी ने बड़े भाई करण को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि लखन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। वह पार्सल डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने के साथ-साथ रेपिडो बाइक टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पिछले कुछ समय से उसकी आय कम हो गई थी, जिसके चलते उसने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया था।

परिजनों के अनुसार कर्ज की रकम लगातार बढ़ने और उसे समय पर नहीं चुका पाने के कारण लखन मानसिक तनाव में रहने लगा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और कर्ज की वास्तविक राशि व अन्य वित्तीय पहलुओं की जांच की जा रही है। चंदन नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023481
Total Users : 23481

Related Articles