Home ताज़ा ख़बर छात्रों की शिकायत पर प्रशासन हरकत मेंप्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर हुई जांच
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

छात्रों की शिकायत पर प्रशासन हरकत मेंप्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर हुई जांच

श्रमोदय विद्यालय में कथित मारपीट मामले में सिक्योरिटी सुपरवाइजर हटाया गया

देपालपुर। बेटमा (खुद) स्थित श्रमोदय आवासीय विद्यालय में छात्रों के साथ कथित मारपीट की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। छात्रों द्वारा इंदौर कलेक्टर को शिकायत सौंपने के बाद प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई। कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार को बेटमा नायब तहसीलदार महेंद्र गौड़ एवं पटवारी रविंद्र जादव विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। वहीं, कलेक्टर के आदेश पर विद्यालय प्रबंधन ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर दीपेंद्र त्रिपाठी को कार्य से हटा दिया है।

सूत्रों के अनुसार छात्रों ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर के साथ-साथ कुछ सिक्योरिटी गार्डों पर भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। हालांकि जिन अन्य सुरक्षा कर्मियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके संबंध में अब तक किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस पूरे घटनाक्रम ने विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि छात्रों की शिकायतों का समय पर विद्यालय स्तर पर गंभीरता से निराकरण किया जाता, तो संभवतः उन्हें न्याय की मांग लेकर इंदौर कलेक्टर कार्यालय तक नहीं जाना पड़ता। एक आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा, यह स्थिति विद्यालय की शिकायत निवारण व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031551
Total Users : 31551

Related Articles