Home पुलिस विभाग चंदन नगर थाना क्षेत्र मामले पर अमित सिंह डिशनल पुलिस कमिश्नर
पुलिस विभाग

चंदन नगर थाना क्षेत्र मामले पर अमित सिंह डिशनल पुलिस कमिश्नर

चंदन नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले एक नाबालिग ने एक बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन आरोपी संजय दुबे घटना के बाद से ही फ़रार हो गया। इसी दौरान आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके बेटे राजा दुबे को उठाया और उसे हथकड़ी लगाकर थाने में बैठा दिया।

दरअसल राजा दुबे की इस गिरफ्तारी और हथकड़ी लगाने की कार्रवाई को लेकर उसके भाई ने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि थाना प्रभारी इंद्राणी पटेल द्वारा की गई यह कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं थी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राजा दुबे को बिना विधिक आधार के हथकड़ी लगाना और थाने में बैठाना उचित नहीं था। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने थाना प्रभारी इंद्राणी पटेल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करने के आदेश जारी किए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह बताया कि थाना प्रभारी ने कोर्ट में स्वीकार किया कि राजा दुबे को पूछताछ के लिए पकड़ा गया था और उसके फ़रार होने की आशंका के चलते उसे हथकड़ी लगाई गई थी। हालांकि कोर्ट ने इस तर्क को मान्य नहीं किया और स्पष्ट रूप से थाना प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा कि “हाईकोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

बाइट. अमित सिंह डिशनल पुलिस कमिश्नर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023532
Total Users : 23532

Related Articles