Home ताज़ा ख़बर चंदन नगर फ्लाईओवर को लेकर निगम ने नहीं किया कोई कामप्राधिकरण ने 2 करोड़ 50 लाख का किया भुगतान, अभी तक टेंडर की तैयारी भी नहीं हुई
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

चंदन नगर फ्लाईओवर को लेकर निगम ने नहीं किया कोई कामप्राधिकरण ने 2 करोड़ 50 लाख का किया भुगतान, अभी तक टेंडर की तैयारी भी नहीं हुई

इंदौर। चंदननगर, फ्लाईओवर को लेकर अभी तक नगर निगम ने कोई काम नहीं किया है, जबकि पूर्व में यहां पर सर्वे के दौरान सीवरेज और पानी की पाइपलाइन को व्यवस्थित करना था जिसमें निगम के भरोसे पूरा काम था। इसके बावजूद अभी तक नगर निगम की ओर से कोई काम की शुरुआत नहीं हो पा रही है।

बताया जा रहा है कि लगभग 12 मीटर चौड़े और 550 मीटर लंबे चंदननगर से धार रोड फ्लाईओवर का निर्माण होना है। इस फ्लाईओवर के निर्माण की लागत लगभग 45 करोड़ आंकी गई है, जिसे विकास प्राधिकरण बनाने जा रहा है। इस इलाके में फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान पीने की पानी की पाइपलाइन और सीवरेज लाइन को नगर निगम को बदलना है और दूसरी जगह शिफ्टिंग का काम करना है। निगम ने विकास प्राधिकरण से इसके एवज में 2 करोड़ 50 लाख का भुगतान भी करवा दिया लेकिन अभी तक निगम की ओर से टेंडर की तैयारी भी नहीं हो पा रही है।

इस मामले को लेकर आईडीए अधिकारियों ने निगम को फिर से एक पत्र लिखा है एवं संबंधित विभागीय अफसरों से भी चर्चा की है। इस मामले को लेकर प्राधिकरण सीईओ खुद ही निगम कमिश्नर से भी चर्चा करने जा रहे हैं। विकास प्राधिकरण चाहता है कि फ्लाईओवर को लेकर जल्द से जल्द काम की शुरुआत की जा सकती है क्योंकि यहां पर यातायात सबसे अधिक इस इलाके में बाधित हो रहा है। विकास प्राधिकरण सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कि एक बार फिर हमने निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। यहां से सीवरेज आदि की लाइन यदि दूसरी जगह शिफ्ट होती है यदि फ्लाईओवर का काम शुरू किया जा सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031463
Total Users : 31463

Related Articles