Home देश-प्रदेश भिंड के लहार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग लाखों रुपए का सामान जलकर खाक, – फायर बिग्रेड देरी से पहुंचने का लगाया आरोप
देश-प्रदेश

भिंड के लहार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग लाखों रुपए का सामान जलकर खाक, – फायर बिग्रेड देरी से पहुंचने का लगाया आरोप

भिंड के लहार कस्बे में बीती देर शाम पुराना बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट की चलते भीषण आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में पूरी दुकान में फैल गई और दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, लहार दबोह रोन मिहोना आलमपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटो की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जानकारी के अनुसार लहार के रहने वाले कर्मवीर सिंह कुशवाहा की पुराना बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है और वह बीती देर शाम अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी दुकान के पीछे स्थित गोदाम में आग की लपटें दिखाई दी जैसे ही आग लगी तो उन्होंने और आसपास के दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई तो लहार थाने पहुंचे और आग की सूचना दी और फायर बिग्रेड जब तक पहुंची तब तक एक घंटे की देरी हो चुकी थी और आग गोदाम से बढ़कर दुकान तक पहुंच गई, और पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम विजय यादव ने रोन मिहोना,दबोह, आलमपुर से फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलवाया तब कहीं दो घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा 4 से 5 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था, दुकान मालिक का आरोप है तो सूचना देने के बाद फायर बिग्रेड 1 घंटे देरी से पहुंची जिसके चलते आग पर काबू पाने में समय लगा और उनका काफी बड़ा नुकसान हो गया, लहार एसडीएम विजय यादव ने आगाजनी से हुए दुकानदार की मदद के निर्देश दिए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017322
Total Users : 17322

Related Articles