Home ताज़ा ख़बर इंदौर: बाणगंगा में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर: बाणगंगा में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के जगदीश नगर गली नंबर 10 में छेड़छाड़ की बात को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार अनुसार पहले 2 युवको के बीच कहा सुनी हुई थी फिर दोनों युवको के बीच का विवाद दो पक्षो के विवाद में बदल गया जिसके चलते दोनों पक्षों के कई युवक आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, घटना के बाद दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।वहीं वायरल वीडियो के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने मामले में स्वसंज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रीवेंटिव एक्शन के तहत वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें हितेश, रोशन, मुन्ना सहित एक नाबालिग शामिल है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही दोनों पक्षों के अन्य युवकों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, भले ही किसी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई हो या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles