Home Uncategorized बलाई महासंघ की राजनीति में बढ़ा विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी
Uncategorizedएक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

बलाई महासंघ की राजनीति में बढ़ा विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। मध्यप्रदेश बलाई महासंघ की आंतरिक राजनीति अब खुलकर विवाद का रूप ले चुकी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय और उनके विरोधी गुट के बीच चल रहा टकराव अब पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गया है। एक ओर चिंटू मालवीय ने अपने ऊपर हुए हमले को सुनियोजित साजिश बताते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर लापता बताए जा रहे सूरज सोलंकी की पत्नी राजश्री सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर चिंटू मालवीय पर उनके पति को झूठे मामलों में फंसाने और परिवार को धमकाने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व चिंटू मालवीय ने अपने ऊपर हुए कथित हमले के मामले में एक आरोपी को पकड़कर कनाडिया थाना पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे। इस मामले में चिंटू मालवीय ने कुछ लोगों के नाम लेते हुए इसे उनके खिलाफ रची गई साजिश बताया था और अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी। इसी घटनाक्रम के बीच सूरज सोलंकी की पत्नी राजश्री सोलंकी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि चिंटू मालवीय उनके पति को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

राजश्री सोलंकी के अनुसार उनके पति सूरज सोलंकी पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटे हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार बेहद परेशान और चिंतित है। राजश्री सोलंकी ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने और संगठन में उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। चिंटू मालवीय ने हाल ही में पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। उनका दावा है कि उनके खिलाफ चलाया जा रहा अभियान एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट: चिंटू मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश बलाई महासंघ


बाइट: अर्चना मालवीय, ज्ञापन देने वाली महिला।

बाइट: पुलिस अधिकारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

024327
Total Users : 24327

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

सुरत निराकरण:कलेक्टर के निर्देश, अफसर की फाइलों में कैद

जनसुनवाई में कलेक्टर सुन रहे फरियाद, अफसर फाइलों में दबा रहे शिकायतें...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब ओटीपी से होगा नामांतरण

दोषी कर्मचारियों के साथ बाहरी लोगों पर भी होगी एफआईआर इंदौर। नगर...