Home पुलिस विभाग आईएएस संतोष वर्मा के लिए फर्जी आदेश टाइप करने वाला टाइपिस्ट गिरफ्तार
पुलिस विभाग

आईएएस संतोष वर्मा के लिए फर्जी आदेश टाइप करने वाला टाइपिस्ट गिरफ्तार

आईएएस संतोष वर्मा के फर्जी प्रमोशन मामले में गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट के कर्मचारी नीतूसिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चौहान को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था इस दौरान गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया अदालत ने चौहान को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस के अनुसार चौहान को तत्कालीन स्पेशल जज विजय रावत के कोर्ट का फर्जी आदेश तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को वकीलों के विरोध का सामना भी करना पड़ा एसीपी कोतवाली विनोद दीक्षित ने बताया कि अभी तक फैसले की दस्तावेज की प्रति पुलिस को हाथ नहीं लगी है आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट के टाइपिस्ट के घर की तलाशी लेने की अनुमति अदालत से मांगी गई है यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि संतोष वर्मा ने फर्जी तरीके से दो अलग अलग अदालत के आदेश पेश कर प्रमोशन प्राप्त किया पहले आदेश में प्रकरण को समझौते से खत्म करने का दावा किया था जबकि दूसरे खुद को बरी होना बताया गया हालांकि अदालत में इन आदेशों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है

बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023492
Total Users : 23492

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

“रास्ता दो नहीं तो नौकरी से धो बैठोगे हाथ”

नायब तहसीलदार की कोटवार की दादागीरी देपालपुर।सरकारी महकमों में सालों लोगों को...