Home बॉलीवुड फिल्म ‘थामा’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड

फिल्म ‘थामा’ का टीजर रिलीज

मुंगई (एजेंसी) मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘थामा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। करीब 1 मिनट 49 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत घने जंगल के सीन से होती है. जहां आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना रोमांटिक पलों में नजर आते हैं। इसी बीच बैकग्राउंड से आवाज आती है, रह पाओगी मेरे बिना? 100 साल तक? जिस पर रश्मिका जवाब देती हैं, 100 स्थल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं। इसके बाद कहानी अचानक रोमांस से निकलकर डर और थ्रिल की ओर मुड़ जाती है। टीजर में आयुष्मान खतरनाक ताकतों और जंगली जानवरों
से जूझते दिखते हैं, जबकि जंगल में अजीब और डरावनी घटनाएं घटती हैं। कई सीऊँस ऐसे हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं। वहीं, टीजर में मलाइका अरोड़ा के डांस की झलक भी दिखाई गई है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031473
Total Users : 31473

Related Articles