Home स्पोर्ट्स सिफत कौर सामरा का धाकड़ प्रदर्शन भारत को दिलाए दो गोल्ड मेडल
स्पोर्ट्स

सिफत कौर सामरा का धाकड़ प्रदर्शन भारत को दिलाए दो गोल्ड मेडल

Phasellus tellus tellus, imperdiet ut imperdiet eu, iaculis a sem Donec vehicula luctus nunc in laoreet

ओलंपिचन सिफत कौर सामरा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को दो गोल्ड मेडल जीत लिए उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल श्री पोजिशंस में इंडिविजुअल कैटेगरी का सोना अपने नाम किया। सिफत कौर ने इसके अलावा अंजुम मुदिल और आशी चौकसे के साथ मिलकर भारत की टीम इवेंट का गोल्ड मेडल भी दिलाया। विश्व रिकॉर्डधारी सिफत कौर सामरा आठ निशानेबाजों के फाइनल में 589 अंक के साथ पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचीं। उन्होंने फाइनल में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखी और 459.2 स्कोर करके गोल्ड जीत लिया। चीन की यांग यूजी (458.8) को सित्वर मेडल मिला, जापान की नोवाता मिसाकी (448.2) को कांस्य पदक मिला।
सिफत कौर सामरा, अंजुम मुदिल और आशी चौकसे की भारतीय तिकड़ी ने टीम कैटेगरी का भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया. एशियन चैंपियनशिप में यह सिफत कौर सामरा का चौथा गोल्ड मेडल है। 50 मीटर राइफल श्री पोजिशंस में ही भारत की श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं, लेकिन वे सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिए खेल रही थीं। इस कारण सामरा पहले स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं। आशी ने चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। सिफत कौर सामरा

ने नीलिंग में 151.0 और प्रोन में 156.2 स्कोर किया। स्टैंडिंग एलिमिनेशन दौर में वह चीनी प्रतिद्वंद्वी से 0.4 अंक आगे रहीं। आशी 402.8 अंक लेकर सातवें स्थान पर रहीं। कॉलिफिकेशन में सिफत कौर ने 589 स्कोर किया, जबकि आशी का स्कोर 586 और अंजुम का 578 रहा। तीनों ने कुल 1753 अंक के साथ टीम कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। जापान 1750 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1745 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दो बार की ओलंपियन अंजुम 41 निशानेबाजों में 22वें स्थान पर रहीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031515
Total Users : 31515

Related Articles