Home स्पोर्ट्स विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 सितंबर से, साबले पर रहेंगी नजरें नई दिल्ली (एजेंसी) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप
स्पोर्ट्स

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 सितंबर से, साबले पर रहेंगी नजरें नई दिल्ली (एजेंसी) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Phasellus tellus tellus, imperdiet ut imperdiet eu, iaculis a sem Donec vehicula luctus nunc in laoreet

नई दिल्ली (एजेंसी) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप
2025 का आयोजन 13 से 21 सितंबर 2025 तक टोक्यो, जापान में होगा, जिसमें टोक्यो के पुनर्निर्मित राष्ट्रीय स्टेडियम का उपयोग किया जाएगा। यह चैंपियनशिप तीसरी बार जापान में आयोजित होगी। भारतीय एथलीट अविनाश साबले अब पूरी तरह से फिट हैं और उनकी निगाहें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप सहित आगामी प्रतियोगिताओं में स्टीपलचेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। एशियाई खेलों के स्टीपलचेस चैंपियन साबले अभी ऊटी में अभ्यास कर रहे हैं और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में अभ्यास करने में लगे हैं। साबले ने कहा कि मेरे लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा। साबले साल 2023 में एशियाई खेलों के बाद से ही पिंडली की चोट से परेशान रहे हैं। उन्होंने 2025 के अपने सत्र की शुरुआत जियामेन डायमंड लीग में आठ मिनट 22.59 सेकंड के समय के साथ को और इसके बाद शाओक्सिंग में 8-23.85 सेकंड का समय निकाला। सावले ने मई में साउथ कोरिया के गुमी में एशियाई चैंपियनशिप में 8-20.92 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता था। साबले ने कहा कि इस बार मेरी तैयारियां अच्छी चल रही हैं। मैं सत्र की शुरुआत में चोटिल हो गया था पर इसके बाद भी मैंने चीन में दो डायमंड लीग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने से मेरा मनोबल बढ़ा है। जिसका लाभ मुझे मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

020150
Total Users : 20150

Related Articles

विश्वस्पोर्ट्स

सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में, अब इंग्लैंड से टक्कर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज...