मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा परिवहन समिट-2026 में आधुनिक बसों का प्रदर्शन
इंदौर संकेत प्रतिनिधि
इंदौर। मप्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा योजना के तहत नई तकनीक से लैस बसों का मॉडल सामने आया है। मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा परिवहन समिट-2026 के एक्सपो में टाटा, स्विच, ईका, आयशर-वैरो ईगल सहित प्रमुख कंपनियों ने आधुनिक बसों के मॉडल प्रदर्शित किए।
एक्सपो में प्रदर्शित आधुनिक बसों में सुरक्षा तकनीक खास आकर्षण रही। इनमें एआई आधारित ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी तकनीक शामिल है। बस निर्माता कंपनी वैरो ईगल की प्रोजेक्ट मैनेजर फोरम ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हमारी बसों में यात्रियों की सुरक्षा और रोड सेफ्टी को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्राथमिकता दी जाती है, जिसके तहत बस को स्टार्ट करने से पहले बस में लगे ब्रेथ एनालाइजर सिस्टम से ड्राइवर की एल्कोहल जांच होगी। यदि ड्राइवर ने शराब पी रखी है तो बस स्टार्ट नहीं होगी। इसका उद्देश्य नशे में ड्राइविंग को रोककर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ईका के प्रोजेक्ट मैनेजर रियाज सिद्दिकी ने बताया कि हमारी बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक अलार्म, सीट बेल्ट, बेहतर साउंड सिस्टम और फायर सेफ्टी सिस्टम जैसे फीचर भी शामिल किए जा रहे हैं।





Total Users : 31463
Leave a comment