इंदौर। राहुल गांधी के आयोजन को शुरू से मिली मंजूरी, कांग्रेस ने भरे 10 लाख, उधर जयस भी आई साथ। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज 19 सितंबर के आयोजन के लिए आखिरकार मंजूरी मिल गई है। आईडीए ने कांग्रेस द्वारा तय राशि जमा करने पर औपचारिक मंजूरी जारी कर दी है। उधर कांग्रेस के साथ जयस भी आ गया है। लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के आयोजन स्थल को लेकर चल रही उठापटक आखिर खत्म हो गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने कांग्रेस को औपचारिक तौर पर रीजनल पार्क के सामने वाली जगह पर मंजूरी दे दी है।
इस जगह को कांग्रेस ने भारत जोड़ो मैदान का नाम दिया है। उधर कांग्रेस ने 1.50 लाख पंजीयन की बात कही है। आयोजन के लिए कांग्रेस को जयस भी साथ दे रही है। वहीं 19 सितंबर के लिए राहुल गांधी ने भी संदेश जारी किया है। इसके पहले आईडीए ने इस मंजूरी के पहले पुलिस विभाग से एनओसी मांगी थी। इस पर पुलिस ने भी आईडीए को पत्र लिखा था कि कानून व्यवस्था के नजरिए से पहले आयोजक बताएं कि वहां कितनी भीड़ आएगी और कितनी जगह है। लेकिन मामला लंबा खिंचता देख इस मामले में आईडीए ने सशर्त मंजूरी दी है। इसमें कहा गया है कि बाकी विभागों से अनापत्ति लेना आयोजकों का जिम्मा रहेगा।
मौके पर 20 हजार ही आ सकते हैं
यहां पर करीब कुल सवा दो हेक्टेयर जमीन है। ऐसे में गणित के हिसाब से पांच वर्गफीट जगह एक व्यक्ति को लगती है। यानी करीब 25 से 30 हजार की भीड़ की क्षमता इस मैदान पर रहेगी। बाकी एंबुलेंस, फायर सेफ्टी, मंच आदि में जगह भी जाएगी। पार्किंग भी रहेगी।
कांग्रेस ने इस हिसाब से भरे 10 लाख
कांग्रेस ने यहां पर सवा हेक्टेयर जमीन मांगी है। करीब ढाई हेक्टेयर जमीन मौजूद है। यहां पर किराया 8 रुपए 40 पैसे प्रति वर्गफीट है। इस हिसाब से किराया 10 लाख रुपए बना। कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने यह राशि भर दी। हालांकि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पटाखा दुकानों के लिए किराया दो-ढाई लाख लगता है लेकिन हमसे ज्यादा राशि मांगी गई है। हालांकि जानकारों ने बताया कि दुकानों में एरिया काफी कम होता है और जगह खाली होती है, लेकिन कांग्रेस ने पूरी सवा हेक्टेयर जमीन मांगी है तो किराया उस दर से गणना कर लिया गया है।
कांग्रेस ने जयस को भी लिया साथ
उधर कांग्रेस ने अब जयस को भी साथ में ले लिया है। शुक्रवार को आयोजन को लेकर जयस के पदाधिकारियों, मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के साथ लंबी बैठक हुई और इसमें जयस भी कांग्रेस के इस आयोजन में भाग लेगी।
राहुल गांधी ने दिया संदेश
उधर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर 19 सितंबर के इंदौर के छात्रों की गूंज आयोजन को लेकर संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि- मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के भविष्य, आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।





Total Users : 31463
Leave a comment