Home ताज़ा ख़बर विधायकों की सीएम से मांग:प्रदेश में मुफ्त या टैक्स फ्री दिखाएं ‘हनुमान अंश’
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरबॉलीवुडराजनीति

विधायकों की सीएम से मांग:प्रदेश में मुफ्त या टैक्स फ्री दिखाएं ‘हनुमान अंश’

इंदौर संकेत प्रतिनिधि

इंदौर • मुरैना की जौरा सीट से विधायक पंकज उपाध्याय ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर फिल्म हनुमान अंश को मध्यप्रदेश के सिनेमाघरों में विद्यार्थियों को मुफ्त दिखाने की मांग की है। वहीं इंदौर-3 के विधायक गोलू शुक्ला ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है।

हनुमान जी और सनातन संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस समय चर्चाओं में बनी हुई है। बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को लेकर एमपी में भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म को अब प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अलग-अलग मांग की है। इंदौर विधानसभा-3 के विधायक गोलू शुक्ला ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। इधर जौरा के कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने इसे जेन जी छात्रों के लिए पूरी तरह से फ्री करने की मांग का पत्र लिखा है।

विधायक की मांग

पत्र के विषय में साफ लिखा है कि फिल्म हनुमान अंश को मध्यप्रदेश के सिनेमाघरों में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रदर्शित किया जाए। विधायक उपाध्याय ने इसे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर बताया है। उनका मानना है कि इस तरह की पहल से पहले से छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ा जा सकता है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि बाबा नीम करौली भारतीय सनातन संस्कृति में आस्था के प्रमुख प्रतीक हैं। उनके अनुसार भक्त उन्हें कलयुग में हनुमान जी का अवतार या अंश मानते हैं। इसी वजह से यह फिल्म खास मानी जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031463
Total Users : 31463

Related Articles