Home ताज़ा ख़बर 14 माह बाद भी संगठन के कई पद रिक्त, इस बार नहीं बढ़ाए जाएंगे पदाधिकारी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

14 माह बाद भी संगठन के कई पद रिक्त, इस बार नहीं बढ़ाए जाएंगे पदाधिकारी

मध्यप्रदेश भाजपा में अब खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर बढ़ी सरगर्मी

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में अब 14 महीने बाद कार्यसमिति के बचे हुए पदों पर नियुक्तियों की सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायत उपचुनाव और आगामी नगरीय निकाय व सहकारिता चुनाव को देखते हुए पार्टी ने प्रक्रिया हुए पीपुल्स समाचार एक्सक्लूसिव शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में पिछली कार्यकारिणी की तुलना में अभी महामंत्री, उपाध्यक्ष और मंत्री जैसे पदों पर नियुक्तियां कम हुई हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों, आधा दर्जन से अधिक प्रकोष्ठों और अल्पसंख्यक मोर्चा की नियुक्तियां बाकी हैं। निचले स्तर पर कतिपय जिलों और मंडलों में भी मोर्चा आदि की टीमें नहीं बन पाई हैं। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को अध्यक्ष का पदभार संभाला था। इसलिए प्रदेश संगठन में खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर दबाव बढ़ने लगा है।

पहले ज्यादा थे पदाधिकारी

पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में पदाधिकारियों की संख्या ज्यादा थी। उनकी टीम में 14 उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री और 14 मंत्री थे। इस बार खंडेलवाल ने अपनी टीम में नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और नौ मंत्री नियुक्त किए हैं।

संगठन महामंत्री पद भी खाली

प्रदेश संगठन महामंत्री का पद भी पिछले आठ माह से खाली पड़ा है। प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी के बाद से यह पद रिक्त है। उन्हें संघ में मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है।

शेष जिला-मंडलों की टीम बनाने के निर्देश

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिलों और मंडलों में मोर्चा आदि की जो कार्यकारिणी रह गई हैं, उनको लेकर भी पार्टी मुख्यालय से वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लगातार फॉलोअप किया जा रहा है। खंडेलवाल टीम को पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पांच दिन पहले ही ओरछा में संपन्न हुई है। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम भी गठित हो चुकी है, जिसमें मप्र से इस बार सर्वाधिक पदाधिकारियों को जगह मिली है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031515
Total Users : 31515

Related Articles