राहुल की ‘छात्रों की गूंज’ पर संग्राम
रियल चयन में स्थल को लेकर कार्यक्रम
आशीष गुप्ता : 9425064357
इंदौर। दैनिक इंदौर संकेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में रियल चयन लेकर कांग्रेस और नगर निगम के बीच चल रही खींचतान अब राजनीतिक तकरार में बदलती दिखाई दे रही है। आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध कराने को लेकर जारी कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा नेताओं ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर पलटवार शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को एक व्यंग्यात्मक पत्र लिखकर कार्यक्रम के लिए कई वैकल्पिक स्थान सुझाए हैं। मिश्रा ने कहा कि यदि राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम में इंदौर के छात्र-छात्राओं को शामिल होना है तो अन्य प्रशासनिक स्थान बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने दो से तीन हजार युवाओं की संख्या होने पर दशहरा मैदान और कांग्रेस के 50 हजार विद्यार्थियों से संवाद के दावे पर सुपर कॉरिडोर का सुझाव दिया है।
नगर निगम और कांग्रेस के बीच पहले से चल रही इस खींचतान के कारण आयोजन स्थल को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और नगर निगम के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस जहां अपनी पसंद के स्थान पर आयोजन की अनुमति और व्यवस्था चाहती है, वहीं स्थल और व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
इंदौर को लेकर जुटाए जा रहे…
मिश्रा ने पत्र के माध्यम से जीतू पटवारी से मां अहिल्या की नगरी इंदौर को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या दुष्प्रचार नहीं करने की अपील की। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित ‘राजनीतिक शून्य कार्यक्रम’ के लिए स्थल चयन के मामले में केवल आयोजन की व्यवस्था तक सीमित नहीं रहने, बल्कि कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की नई जंग बनने की बात कही है।
रियल चयन पर जंग
- अमर जवान स्मारक — 1500 लोग
- दशहरा मैदान — 3000 लोग
- सुपर कॉरिडोर — 50,000 छात्र
छात्रों की गूंज
कांग्रेस VS नगर निगम
और व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। कांग्रेस इस कार्यक्रम और राजनीति के दावों से जोड़कर देख रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष ने अपने पत्र में कांग्रेस के 50 हजार विद्यार्थियों के जुटाने के दावे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने हाल के छात्र कार्यक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले यह तय करना चाहिए कि कार्यक्रम में वास्तव में कितनी संख्या में छात्र शामिल होंगे।




Total Users : 31515
Leave a comment