इंदौर। कांग्रेस के युवा राजुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे के लेकर शहर कांग्रेस नेहरू स्टेडियम में अनुमति को लेकर आशंका जताई रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैकअप प्लान बनाया है। इसके लिए उन्होंने अपनी विधानसभा राऊ में नेशनल पाइप के सामने खाली जमीन को चिन्हित किया है। यदि स्टेडियम नहीं मिलता है तो फिर आयोजन को यहां स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाएगा।
यहां छात्रों की बसावट भी ज्यादा-इधर जगह के लिए दो कारण बताए गए, पहला तो यह पटवारी की विधानसभा में है। वहीं दूसरा यह कि पास में भंवरकुंआ है, जहां छात्रों की सबसे सघन बसाहट है। ऐसे में यहां पर छात्रों की भीड़ जुटना आसान होगा। इसके लिए सभी युवा नेताओं को टारगेट भी दे दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि इस आयोजन के भव्य होने पर आने की नियुक्तियों में उनके काम के हिसाब से ध्यान रखा जाएगा।
गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर आएंगे। यहां वे ‘जॉब इन एजुकेशन के तहत करीब 50 हजार जेन-जी युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी के दिल्ली स्थित कार्यालय की टीम इंदौर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेगी और स्थानीय संगठन को कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कांग्रेस ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
कार्यक्रम में इंदौर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्रों के अलावा आसपास के जिलों से भी युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी ने इसके लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों से सीधे संपर्क शुरू करने की तैयारी की है। नेताओं कार्यक्रम में पहले एक प्रसिद्ध सिंगर का लाइव कंसर्ट भी प्रस्तावित है।
प्रस्तावित है। आयोजन में शामिल होने वाले प्रत्येक युवा का पंजीकरण अनिवार्य होगा। जेन-जी के अलावा 30 वर्ष की उम्र से कम युवाओं को दिया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ युवाओं से जुड़े राज्य स्तरीय विषयों पर भी संवाद किया जाएगा। कांग्रेस विचारधारा विंग नानदेड़ ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा राहुल गांधी के दिल्ली स्थित कार्यालय से तय की जा रही है। स्थानीय संगठन की व्यवस्थाओं और युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी। युवाओं को आसानी से इंदौर लाने, भेजने, अगरनगर और बिहार सहित अन्य स्थानों पर भी युवाओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इंदौर में होने वाले आयोजन को प्रदेश के सबसे बड़े युवा संवाद के रूप में तैयार करने की योजना है।





Total Users : 31523
Leave a comment