Home एक्टिव इंदौर-देपालपुर फोरलेन पर शुरू हुई श्रेय की राजनीति
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

इंदौर-देपालपुर फोरलेन पर शुरू हुई श्रेय की राजनीति

विधायक पटेल समर्थक कर रहे आभार व्यक्त, कांग्रेस नेता कह रहे हैं मेरी मेहनत रंग लाई

लंबे समय से इंदौर देपालपुर फोरलेन सड़क को लेकर आम जनता मांग कर रही थी। आखिरकार 25 अगस्त को मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में इस सड़क का बजट प्रस्तावित कर दिया। इस सड़क का निर्माण एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा। लेकिन राजनीतिक गलियारों में देखा गया भाजपा समर्पित कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर विधायक मनोज पटेल को बधाई देते रहे और बड़ी संख्या में विधायक का आभार व्यक्त करते रहे। इतना ही नहीं विधायक के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विकास की नैया मनोज भैया। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा जब गौतमपुरा था तो विधायक मनोज पटेल ने इस सड़क की मांग की थी, जिसमें उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए इंदौर-देपालपुर रोड को फोरलेन बनाने का वादा आम जनता से किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट में मंजूरी भी दे दी गई।

लेकिन देपालपुर में राजनीतिक समीकरण उस समय गर्म हो गए तब कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल और उनके समर्थकों ने कहा कि यह रोड हमारी मेहनत से आया है, क्योंकि कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस रोड की मांग की थी, उन्होंने परिवहन मंत्री को लिखित में आवेदन भी दिया और जल्द से जल्द इस रोड को मंजूरी मिले इसके लिए निवेदन किया गया। इंदौर-देपालपुर फोरलेन मंजूर होते ही सोशल मीडिया पर नितिन गडकरी के साथ फोटो पोस्ट की साथ ही वह लेटर भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने इंदौर-देपालपुर रोड की मांग की थी।

राजनीतिक गलियारों की चर्चा करें तो देपालपुर की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही नेता अपना अपना दावा रखी है। दोनों के ही समर्थक सोशल मीडिया पर अपने-अपने नेता का आभार व्यक्त कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में 2 साल से अधिक समय बाकी है लेकिन राजनीतिक माहौल अभी से ही गर्म होने लगा है। क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल विकास के नाम पर अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने में लगे हैं। वहीं कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने देपालपुर से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने उन्हें इंदौर दुग्ध संघ का अध्यक्ष बना दिया, लेकिन देपालपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पटेल का दावा इस सीट पर मजबूत दिखाई दे रहा है, उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए देपालपुर में पूरी बिछात बिछा रखी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031524
Total Users : 31524

Related Articles