नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले चार महीनों में भारत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत और उसके प्रोटेस्ट के बाद देश की दो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर और भी ज्यादा एक्टिव होती नजर आई हैं। प्रधानमंत्री मोदी और उनके धुर विरोधी लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पिछले कुछ समय में युवाओं (जेन जी) से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव हुए हैं। सोशल मीडिया की रीच पर नजर रखने वाली डेटा बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के इस एक्शन का फायदा भी उन्हें मिला है।
दोनों ही तेजी के साथ युवाओं के बीच में अपनी बात पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान आधी रात में इंस्टाग्राम पर वर्टिकल वीडियो पोस्ट करने वाले प्रधानमंत्री मोदी को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिला है। 20 जुलाई के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की रीच में बेहद तेजी के साथ वृद्धि देखने को मिली है। युवाओं के बीच में पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है। युवाओं के बीच में पीएम मोदी का क्रेज भी बढ़ा है। इस मामले में उनके धुर-विरोधी राहुल गांधी भी कहीं तक उनसे पीछे नजर नहीं आ रहे हैं। पीएम मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो के जवाब में राहुल गांधी ने एक दूसरे फीचर का उपयोग किया। उन्होंने अपने फॉलोअर्स के लिए ‘आस्क मी एनिथिंग’ का टास्क लिया।
कितनी बड़ी दोनों नेताओं की रीच?
डेटा बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जुलाई को कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी के सोशल मीडिया रीच में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दोनों ही नेता अब पहले से ज्यादा इंगेजिंग कंटेंट पर ध्यान देते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 20 जुलाई के बाद प्रधानमंत्री मोदी की औसत प्रति पोस्ट इंगेजमेंट 1.19 मिलियन से बढ़कर 4.63 मिलियन हो गई है। यह अपने आप में करीब 289 फीसदी का उछाल है।




Total Users : 31515
Leave a comment