Home ताज़ा ख़बर भाजपा महिला मोर्चा में विधानसभा-3 का दबदबा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशराजनीति

भाजपा महिला मोर्चा में विधानसभा-3 का दबदबा

अध्यक्ष और महामंत्री दोनों एक ही क्षेत्र के

इंदौर। भाजपा के संगठनात्मक समीकरणों में इंदौर विधानसभा-3 एक बार फिर चर्चा में है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के बाद अब महिला मोर्चा की नई टीम में भी इस विधानसभा क्षेत्र की मजबूत मौजूदगी सामने आई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी और महामंत्री माधुरी जायसवाल दोनों विधानसभा-3 से हैं। खास बात यह है कि दोनों एक ही वार्ड की निवासी हैं।

श्रेष्ठा जोशी सदर बाजार क्षेत्र में रहती हैं, जबकि माधुरी जायसवाल महू रोड क्षेत्र से आती हैं। दोनों का राजनीतिक क्षेत्र ही नहीं, वार्ड भी एक ही है। संगठन में अध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर एक ही विधानसभा क्षेत्र की दो महिला नेताओं की नियुक्ति के बाद भाजपा के भीतर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पहले भी विधानसभा-3 की महिला नेताओं को मिली जिम्मेदारी

विधानसभा-3 से जुड़ी महिला नेताओं को पहले भी महिला मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। पद्मा भोजे दो बार अध्यक्ष रही। शशि खंडेलवाल, पुष्पा जैन और उज्ज्वला वाघल का संबंध भी विधानसभा-3 से रहा है। वहीं ज्योति तोमर दो बार अध्यक्ष रहीं और उनका राजनीतिक संबंध विधानसभा-4 से रहा। शैलजा मिश्रा भी विधानसभा-4 से जुड़ी रही हैं।

भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में विधानसभा क्षेत्रों को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में विधानसभा-3 से लगातार प्रमुख पदों पर नेताओं की मौजूदगी को आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031515
Total Users : 31515

Related Articles