इंदौर। मप्र सामान्य प्रशासन ने शुक्रवार को 32 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इसमें एक आईएएस इंदौर नगर निगम को भी मिले हैं। इनके साथ ही अब इंदौर नगर निगम में पहली बार पांच-पांच आईएएस की पोस्टिंग हुई है। अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीओ स्तर के आईएएस की पोस्टिंग का लंबे समय से इंतजार था। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी, इसमें 32 आईएएस अधिकारी हैं, लेकिन इंदौर कलेक्टोरेट को फिर निराशा होना पड़ा है। उम्मीद की जा रही थी कि इंदौर कलेक्टोरेट को एक आईएएस स्तर का अधिकारी मिल जाएगा, लेकिन इंदौर में सिर्फ चार आईएएस आए, लेकिन नगर निगम में।
इंदौर निगम में अब पांच आईएएस
इंदौर में साल 2022 बैच के आईएएस आशीष को पदस्थ किया गया है, जो मूल रूप से बिहार के हैं। यह अभी एसडीओ सेंधवा जिला बड़वानी में पदस्थ थे। उन्हें अब इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त पदस्थ किया गया है। इनकी कार्यशैली मजबूत मानी जाती है। इसी के चलते इन्हें इंदौर में भी मांगा जा रहा था, लेकिन यह निगम में पदस्थ किए गए। इंदौर में भागीरथपुरा कांड के बाद निगमायुक्त पद पर 2014 बैच के आईएएस क्षितिज सिंघल आए। फिर तीन आईएएस अपर आयुक्त आकाश सिंह बैच 2019, प्रखर सिंह बैच 2020 और प्रमोती आईएएस आशीष पाठक बैच 2020 पदस्थ किए गए। इस तरह निगम में अब पांच आईएएस हो गए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए।
कहने को आधा दर्जन आईएएस
वैसे कहने को आधा दर्जन IAS भी नगर निगम में कह सकते हैं। क्योंकि बैच 2021 के IAS अर्थ जैन भी स्मार्ट सिटी सीईओ के साथ अपर आयुक्त निगम भी हैं। उनकी पोस्टिंग आदेश दोनों जगह पर की गई है।
मूल रूप से अपर कलेक्टर का पद रहा है निगमायुक्त
मूल रूप से निगमायुक्त का पद अपर कलेक्टर स्तर का है। इसमें आईएएस भी निगमायुक्त रहते हैं, लेकिन वह काफी समय के लिए ही आए हैं। लेकिन जब इंदौर सफाई में नंबर वन बना तो इसके बाद परंपरा हो गई कि यहां पर सीनियर आईएएस ही निगमायुक्त लगाए जाएंगे और वे जो एक जिले की कलेक्टरी कर चुके हैं। मनीष सिंह के बाद यह परंपरा बनी। फिर देवास कलेक्टर के बाद आशीष सिंह को यहां लाया गया, फिर रायपुर कलेक्टर रही प्रतिभा पाल, इसी तरह हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा और इसके बाद दिलीप यादव और अब क्षितिज सिंघल को निगमायुक्त बनाया गया। समय के साथ सीनियर आईएएस को निगमायुक्त बनाने के बाद दो आईएएस अपर आयुक्त दिए गए। अब पांच आईएएस हो गए हैं।

इंदौर कलेक्टोरेट अधिकारियों के लिए तरसा
उधर इंदौर कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर की भारी कमी है। यहां पर पांच पद अपर कलेक्टर हैं। जिसमें सामान्य तौर पर एक या दो आईएएस रहते हैं। अभी आईएएस अपर कलेक्टर पद पर नजीन सियाच है। वहीं अपर कलेक्टर में रिंकेश वैश्य और रोशन राय है। एक निशा डामोर है, लेकिन स्वास्थ्य कारण से वह अवकाश पर रहती है। ऐसे में केवल तीन ही अपर कलेक्टर हैं, इसमें भी रोशन राय का ट्रांसफर हो चुका है। हालांकि, अधिकारियों की कमी के चलते कलेक्टर ने उन्हें अभी रिलीव नहीं किया है।




Total Users : 31515
Leave a comment