Home एक्टिव जमीनी जादूगरों ने जमाया लिंक रोड का खेल
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

जमीनी जादूगरों ने जमाया लिंक रोड का खेल

इंदौर। कल इंदौर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की जो बैठक हुई, उसमें कनाड़िया से खजराना लिंक रोड को मंजूरी दी गई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार यह जानकारी प्राप्त हुई है कि विधायक निधि से 10 करोड़ रुपए की राशि इस सड़क निर्माण के लिए दी जाएगी और शेष राशि निगम खर्च करेगा। इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि एक चर्चित जमीनी जादूगर, जिसने कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा खाली कराई गई कनाड़िया रोड की एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की जमीन का सौदा ज्वाइंट वेंचर में किया है और कोर्ट-कचहरी में भी शासन-प्रशासन से जूझकर अब उस पर रियल एस्टेट से जुड़ा विशाल प्रोजेक्ट लाया जा रहा है।

यही कारण है कि कुछ वर्ष पूर्व इस लिंक रोड का निर्माण बनते-बनते अचानक बंद हो गया था और उस वक्त इसी बात को लेकर आपत्ति ली थी कि जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। अब सभी जगह से अनुमति मिलने के बाद जमीनी जादूगर सक्रिय हुआ और नगर निगम से सांठगांठ कर इस लिंक रोड का निर्माण फिर से शुरू करवाने का प्रस्ताव भी मंजूर करवा लिया।

इस लिंक रोड से जो प्रोजेक्ट यहां पर आ रहा है उसे सीधा फायदा मिलेगा और अभी कहा यह जा रहा है कि खजराना गणेश मंदिर से इस लिंक रोड की नई एप्रोच मिलेगी। मगर पर्दे के पीछे जमीनी जादूगर का ही पूरा खेल है, जिसने कनाड़िया रोड पर ही प्राधिकरण की योजना 77 में शामिल जमीन का भी सौदा कर लिया है। निगम के गलियारों में उड़ती-उड़ती यह भी खबरें हैं कि उक्त प्रस्ताव को ऐन वक्त पर बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031524
Total Users : 31524

Related Articles