Home ताज़ा ख़बर आप शाकाहारी हैं, जनेऊधारी हैं, शराब पीते हैं… ऐसे सवाल भी उठे इंटरव्यू में
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौर

आप शाकाहारी हैं, जनेऊधारी हैं, शराब पीते हैं… ऐसे सवाल भी उठे इंटरव्यू में

अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या के राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के लिए सोमवार से इंटरव्यू शुरू हो गया है। आखिरी राउंड के लिए चयनित 18 उम्मीदवारों का एक-एक करके साक्षात्कार लिया जा रहा है। उनसे सनातन धर्म को लेकर उनकी आस्था से जुड़े तमाम सवाल किए जा रहे हैं।

अभ्यर्थियों से उनके शाकाहारी-मांसाहारी होने, जनेऊ पहनने और शराब पीने या न पीने जैसे सवाल भी पूछे गए। साथ ही उनके प्रशासनिक अनुभव और राम मंदिर के संचालन से जुड़े अहम सवाल भी पूछे गए। राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ के लिए 5200 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 18 उम्मीदवारों से 5 राउंड का ऑनलाइन संवाद किया गया। सभी अभ्यर्थियों से गूगल फॉर्म भी भरवाए गए हैं। इसके बाद 11, 12 और 13 अगस्त को हर दिन छह अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जा रहा है।

सनातन धर्म में आस्था से जुड़े सवाल

सूत्र बता रहे हैं सीईओ की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का प्रशासनिक अनुभव आधार बनाया गया है। साथ ही सनातन को मानने या न मानने का बड़ा आधार बनाया गया है। अभ्यर्थियों से उनके अनुभव, उनकी नेतृत्व क्षमता और हिंदू धर्म से जुड़ाव को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। गूगल फॉर्म में पूछे गए सवालों में सनातन धर्म में आस्था को लेकर सवाल किया गया। इनमें पूछा गया कि आप जनेऊ पहनते हैं या नहीं? आप शराब पीते हैं या नहीं? क्या आप शाकाहारी हैं या नहीं? हर दिन छह अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जा रहा है। इंटरव्यू लेने का काम ट्रस्ट की ओर से चुने गए तीन सदस्यों वाली कमेटी कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031463
Total Users : 31463

Related Articles