Home ताज़ा ख़बर मेल-मुलाकातों से गरमाई सियासत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

मेल-मुलाकातों से गरमाई सियासत

इंदौर संकेत प्रतिनिधि, भोपाल • मध्य प्रदेश भाजपा की सियासत में इन दिनों मेल-मुलाकातों का मौसम चल रहा है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक नेताओं की मुलाकातों की तस्वीरें सामने आ रही हैं और हर तस्वीर अपने पीछे सियासी कहानी तलाश रही है। अब विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात की।

इधर, मामा जी यानी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर प्रदेश के भाजपा सांसदों का जमावड़ा लगा। वहीं भोपाल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद वीडी शर्मा दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिल चुके हैं।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नड्डा से मिल चुके हैं। अब बारिश के मौसम में हो रही इन मुलाकातों ने मध्य प्रदेश भाजपा की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। सियासी गलियारों में कयासबाजी का दौर चल रहा है और हर मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

हालांकि किस नेता की किससे क्या बात हुई, ये किसी ने खुलकर नहीं बताया। लेकिन सियासत में तस्वीरें अक्सर बहुत कुछ कह देती हैं। लिहाजा, चर्चाएं हैं कि भाजपा में कुछ मंथन जरूर चल रहा है। सियासी गलियारों में तो यहां तक कहा जा रहा है कि कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031467
Total Users : 31467

Related Articles