Home ताज़ा ख़बर कॉकरोच पार्टी के सामने अब एबीवीपीनीट के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष डॉ. शांतनु तिवारी की हुंकार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

कॉकरोच पार्टी के सामने अब एबीवीपीनीट के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष डॉ. शांतनु तिवारी की हुंकार

इंदौर। नीट व्यवस्था को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच अरबिंदो मेडिकल यूनिवर्सिटी के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अध्यक्ष शांतनु तिवारी ने मोर्चा संभाल लिया है। तिवारी ने नीट व्यवस्था का पुरजोर समर्थन करते हुए ‘कॉकरोच पार्टी’ के कार्यकर्ताओं पर तीखा हमला बोला।

मेडिकल छात्रों द्वारा नीट के मौजूदा मुद्दों को लेकर आयोजित जनजागरूकता रैली एवं संगोष्ठी के बाद अरबिंदो मेडिकल यूनिवर्सिटी के एबीवीपी अध्यक्ष शांतनु तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी पर तीखा पलटवार किया। तिवारी ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व, तथाकथित ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ और वामपंथी संगठन छात्रों के आंदोलनों को अपने राजनीतिक एवं वैचारिक एजेंडे की ओर मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्र नीट की वर्तमान व्यवस्था से खुश हैं और छात्रों के नाम पर राजनीति करने वालों को पहले वास्तविक छात्र हितों को समझना चाहिए।

शांतनु तिवारी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए युवाओं के छात्रों को बरगलाने और भ्रमित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे किसी भी राजनीतिक बहकावे में आने के बजाय अपने वास्तविक हितों और रचनात्मक सुधारों पर केंद्रित रहें। तिवारी ने दो टूक कहा कि छात्रों के भविष्य को राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाने के बजाय उनकी समस्याओं के समाधान पर गंभीरता से काम होना चाहिए। तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक दुष्प्रचार का हिस्सा न बनें और तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles