Home ताज़ा ख़बर भाजपा में कार्यसमिति, प्रकोष्ठों की नियुक्तियां एक महीने टली, संयोजकों की संख्या सीमित रखने पर जोर
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

भाजपा में कार्यसमिति, प्रकोष्ठों की नियुक्तियां एक महीने टली, संयोजकों की संख्या सीमित रखने पर जोर

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में कार्यसमिति की पहली बैठक और प्रकोष्ठों की नियुक्तियों का मामला अब एक महीने और आगे बढ़ गया है। दतिया में 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के कारण सत्ता-संगठन के सभी नेता चुनावी रणनीति की जमावट में जुट गए हैं। कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित, प्रकोष्ठ संयोजक और सदस्यों की नियुक्ति फिलहाल टाल दी गई है। सदस्यों की संख्या सीमित रखने का फैसला हुआ है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 20 से 24 जुलाई तक विधानसभा का मानसून सत्र भी प्रस्तावित है।

दतिया में 30 जुलाई को मतदान और चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। इसके बाद ही नियुक्तियों और बैठक की नई तारीख तय हो पाएगी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पिछले साल 2 जुलाई को पार्टी की कमान संभाली थी। उन्होंने ओरछा में कार्यसमिति की पहली बैठक 18-19 जुलाई तय की थी, लेकिन दतिया उपचुनाव के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया। कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची और करीब आधा दर्जन प्रकोष्ठों में संयोजकों व सदस्यों की नियुक्तियों का ऐलान होना बाकी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031556
Total Users : 31556

Related Articles