Home ताज़ा ख़बर सुभाष चौक पार्किंग हुई फेल, निगम इंजीनियरों की लापरवाही का नतीजा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

सुभाष चौक पार्किंग हुई फेल, निगम इंजीनियरों की लापरवाही का नतीजा

इंदौर संकेत प्रतिनिधि

इंदौर। इंदौर शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में स्थित सुभाष चौक पार्किंग में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुविधा के लिए बनाई गई यह पार्किंग अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। चार पहिया वाहन चालकों का कहना है कि यहां वाहन पार्क करना उनकी मजबूरी है।

व्यापारियों ने बताया कि पार्किंग में कई महंगे चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसी वजह से कई वाहन चालक यहां वाहन पार्क करने से बचते हैं, लेकिन क्षेत्र व्यस्त बाजार होने के कारण मजबूरी में उन्हें यहीं वाहन खड़े करने पड़ते हैं।

सुभाष चौक स्मार्ट पार्किंग के नाम से संचालित इस पार्किंग में चार पहिया वाहनों की एंट्री बेहद संकरी है। वाहन अंदर लाने के दौरान चालकों के साथ कर्मचारियों को भी कुर्सियां हटाकर जगह बनानी पड़ती है।

वहीं वाहन बाहर निकालते समय एग्जिट गेट के पास दीवार से टकराने का खतरा बना रहता है। कई बार थोड़ी सी चूक होने पर वाहन दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस अव्यवस्था के चलते वाहन चालक लगातार परेशानी झेल रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031556
Total Users : 31556

Related Articles