Home ताज़ा ख़बर 20 टन से अधिक नकली चांदी चढ़ाई, वैष्णो देवी दरबार में 500 करोड़ का फ्रॉड!अदालत ने पुलिस से मांगा रिकॉर्ड
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

20 टन से अधिक नकली चांदी चढ़ाई, वैष्णो देवी दरबार में 500 करोड़ का फ्रॉड!अदालत ने पुलिस से मांगा रिकॉर्ड

जम्मू (एजेंसी)। माता वैष्णो देवी के दरबार में चढ़ाई गई करीब 550 करोड़ रुपये की नकली चांदी के मामले में जम्मू की अदालत ने पुलिस को रिकॉर्ड कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने 29 जुलाई को अगली सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, वैष्णो देवी दरबार में 20 टन से अधिक चांदी श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई थी।

मंदिर में चढ़ाई गई चांदी की अदला-बदली की आशंका

श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई चांदी में मिलावट या उसकी अदला-बदली किए जाने की आशंका जताई गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन लंबे समय तक पुलिस जांच में कोई खास प्रगति नहीं हुई। कोर्ट के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने स्टेटस रिपोर्ट में बताया कि क्राइम मुख्यालय श्रीनगर से स्वीकृति मिलने के बाद मामला जम्मू पुलिस मुख्यालय भेजा गया। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जम्मू को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी गई।

जांच के दौरान चांदी को गलाने पर उसमें केवल 5 से 6 प्रतिशत ही चांदी निकली। रिपोर्ट में दावा किया गया कि बाकी हिस्सा अन्य धातुओं, विशेषकर लोहे जैसे तत्वों का था। अनुमान है कि इस कथित घोटाले की कीमत करीब 550 करोड़ रुपये हो सकती है। मामला सामने आने के बाद अधिवक्ता दीपक शर्मा ने मई में पुलिस महानिदेशक (DGP), आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जम्मू और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

29 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

अदालत ने कहा है कि जांच रिपोर्ट में महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए अब तक पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं। इसलिए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को पूरा रिकॉर्ड लेकर 29 जुलाई को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles