प्रत्याशी नहीं हुए तय, फिर भी दोनों ही पार्टी प्रचार को लेकर मैदान में उतरी
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद वरिष्ठ नेता दतिया उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती के बजाय अब घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। 18-19 जुलाई को ओरछा में प्रदेश भाजपा की पहली कार्यसमिति बैठक बुलाई गई है। इसके बाद पार्टी पूरी तरह चुनावी प्रबंधन में जुट जाएगी।.
विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा के हाथ से दतिया सीट कांग्रेस ने छीन ली थी। इसलिए भाजपा ने इस बार उपचुनाव में बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट की रणनीति तैयार की है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनकी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा एक-दो दिन में हो सकती है।भाजपा जातीय समीकरणों को साधने के लिए भी रणनीति पर काम कर रही है। प्रत्येक बूथ पर प्रभारियों की नियुक्ति कर घर-घर संपर्क अभियान चलाने की तैयारी की गई है। दूसरी ओर कांग्रेस में टिकट की प्रमुख दावेदार मानी जा रही पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम अब पीछे होता दिखाई दे रहा है। उनकी जगह घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
दतिया उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना होगी। भाजपा सीट दोबारा हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस संगठन और जातीय समीकरणों के सहारे एक बार फिर जीत का परचम लहराने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।





Total Users : 23551
Leave a comment