Home ताज़ा ख़बर तीन महीने बाद खुला एयरपोर्ट-गांधीनगर मार्ग, हजारों वाहन चालकों को मिली राहत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

तीन महीने बाद खुला एयरपोर्ट-गांधीनगर मार्ग, हजारों वाहन चालकों को मिली राहत

लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था

मेट्रो कंपनी एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने अंडरग्राउंड स्टेशन और ट्रैक निर्माण का काम कर रही है। इसी कारण सड़क की एक लेन को निर्माण कार्य के लिए बंद कर दिया गया था। अब बीच में डिवाइडर लगाकर दोनों दिशाओं में नियंत्रित यातायात शुरू कर दिया गया है, जिससे चार पहिया वाहन भी इस मार्ग से गुजर सकेंगे। मार्ग बंद होने के दौरान एयरपोर्ट से गांधीनगर और सुपर कॉरिडोर जाने वाले वाहनों को बिजासन माता मंदिर मार्ग, दिलीप नगर और सुपर कॉरिडोर एक्सटेंशन होकर जाना पड़ता था। इससे बिजासन माता मंदिर क्षेत्र में रोजाना जाम की स्थिति बनती थी। कई दोपहिया चालक लंबा चक्कर बचाने के लिए रॉन्ग साइड से वाहन निकालते थे, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था। कुछ समय पहले मेट्रो कंपनी ने फुटपाथ की ओर से केवल दोपहिया वाहनों को सीमित आवाजाही की अनुमति दी थी, लेकिन अब चार पहिया वाहनों के लिए भी रास्ता खोल दिया गया है।

3 अप्रैल से बंद था रास्ता

मेट्रो परियोजना के तहत एयरपोर्ट के सामने ट्रैक को अंडरग्राउंड ले जाने के लिए यह मार्ग पहले 15 मार्च को बंद किया गया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अगले ही दिन इसे खोल दिया गया, लेकिन 3 अप्रैल से निर्माण कार्य तेज होने पर मार्ग दोबारा बंद कर दिया गया था। करीब तीन महीने बाद अब यातायात बहाल होने से क्षेत्र के रहवासियों, एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों और सुपर कॉरिडोर की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles