Home ताज़ा ख़बर ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और जॉनी लीवर से सीखी कॉमेडी की बारीकियां: दिशा पाटनी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशबॉलीवुड

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और जॉनी लीवर से सीखी कॉमेडी की बारीकियां: दिशा पाटनी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट ने उन्हें कॉमेडी की बारीकियां समझने और सीखने का बेहतरीन मौका दिया। दिशा ने कहा कि फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार, जॉनी लीवर और अरशद वारसी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए किसी अभिनय कार्यशाला से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि इन कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय को करीब से देखकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा।

अभिनेत्री के अनुसार, लोगों को हंसाना अभिनय की सबसे मुश्किल विधाओं में से एक है। कॉमेडी में हर संवाद और हर प्रतिक्रिया को स्वाभाविक बनाना बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने से उनकी अभिनय क्षमता में भी निखार आया है। दिशा ने बताया कि इतने बड़े कलाकारों की टीम का हिस्सा बनना उनके करियर का यादगार अनुभव है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उनका फोकस किसी प्रतिस्पर्धा पर नहीं, बल्कि अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने पर रहता है। अपने व्यक्तिगत सफर पर बात करते हुए दिशा ने कहा कि वह स्वभाव से अंतर्मुखी हैं, इसलिए शुरुआत में खुद को लोगों के सामने प्रस्तुत करना आसान नहीं था। हालांकि समय के साथ हर चुनौती ने उन्हें अधिक आत्मविश्वासी और मजबूत बनाया।

भविष्य की योजनाओं पर अभिनेत्री ने कहा कि वह कॉमेडी के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक थ्रिलर, गहन किरदार आधारित ड्रामा और एक्शन फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। उनका मानना है कि अलग-अलग तरह के किरदार निभाना ही एक कलाकार की असली पहचान है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031521
Total Users : 31521

Related Articles