भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और पोषण सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेशभर की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के कुल 2,548 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यह भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
स्थानीय महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। विभाग के अनुसार, जिस राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड में पद रिक्त है, उसी क्षेत्र की निवासी महिला ही आवेदन करने की पात्र होगी। किसी अन्य गांव या वार्ड की महिला संबंधित पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेगी। सरकार का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सेवाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित करना है।
781 कार्यकर्ता और 1,767 सहायिका पद
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 1,767 आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन के बाद नियुक्त महिलाएं बच्चों के पोषण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन या डाक से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
- आवेदन प्रारंभ : जारी
- अंतिम तिथि : 13 जुलाई 2026
- त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2026
- आवेदन शुल्क : 100 रुपये + 18% जीएसटी
12वीं पास होना अनिवार्य
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि किसी अभ्यर्थी ने मध्य प्रदेश के बाहर या किसी अन्य बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण की है, तो उसकी अंकसूची तभी मान्य होगी जब वह मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की समकक्षता सूची में शामिल हो।
आयु सीमा
1 जनवरी 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आयु सत्यापन के लिए 10वीं बोर्ड की अंकसूची अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किए जाएंगे।

धार, बैतूल और विदिशा में सबसे अधिक रिक्तियां
प्रदेश के कई जिलों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इनमें धार, बैतूल और विदिशा में सबसे अधिक नियुक्तियां की जाएंगी।
मालवा-निमाड़ क्षेत्र
- इंदौर – 20 कार्यकर्ता, 43 सहायिका
- धार – 30 कार्यकर्ता, 82 सहायिका
- खरगोन – 34 कार्यकर्ता, 40 सहायिका
- उज्जैन – 31 कार्यकर्ता, 45 सहायिका
- रतलाम – 31 कार्यकर्ता, 62 सहायिका
- खंडवा – 15 कार्यकर्ता, 32 सहायिका
- झाबुआ – 21 कार्यकर्ता, 23 सहायिका
- बड़वानी – 14 कार्यकर्ता, 44 सहायिका
- बुरहानपुर – 7 कार्यकर्ता, 25 सहायिका
- देवास – 16 कार्यकर्ता, 35 सहायिका
- नीमच – 8 कार्यकर्ता, 32 सहायिका
- मंदसौर – 9 कार्यकर्ता, 25 सहायिका
- शाजापुर – 8 कार्यकर्ता, 22 सहायिका
- आगर मालवा – 6 कार्यकर्ता, 25 सहायिका
- आलीराजपुर – 10 कार्यकर्ता, 22 सहायिका
भोपाल एवं मध्य क्षेत्र
- भोपाल – 10 कार्यकर्ता, 29 सहायिका
- विदिशा – 19 कार्यकर्ता, 73 सहायिका
- राजगढ़ – 19 कार्यकर्ता, 70 सहायिका
- रायसेन – 14 कार्यकर्ता, 29 सहायिका
- सीहोर – 14 कार्यकर्ता, 28 सहायिका
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र
- ग्वालियर – 15 कार्यकर्ता, 39 सहायिका
- गुना – 19 कार्यकर्ता, 38 सहायिका
- शिवपुरी – 23 कार्यकर्ता, 37 सहायिका
- भिंड – 8 कार्यकर्ता, 37 सहायिका
- श्योपुर – 16 कार्यकर्ता, 37 सहायिका
- मुरैना – 8 कार्यकर्ता, 18 सहायिका
- अशोकनगर – 5 कार्यकर्ता, 15 सहायिका
- दतिया – 16 कार्यकर्ता, 26 सहायिका
महाकौशल क्षेत्र
- छिंदवाड़ा – 38 कार्यकर्ता, 48 सहायिका
- जबलपुर – 12 कार्यकर्ता, 38 सहायिका
- बालाघाट – 24 कार्यकर्ता, 51 सहायिका
- सिवनी – 20 कार्यकर्ता, 48 सहायिका
- डिंडौरी – 14 कार्यकर्ता, 42 सहायिका
- नरसिंहपुर – 18 कार्यकर्ता, 28 सहायिका
- कटनी – 9 कार्यकर्ता, 15 सहायिका
- मंडला – 19 कार्यकर्ता, 26 सहायिका
- पांढुर्णा – 5 कार्यकर्ता, 10 सहायिका
बुंदेलखंड एवं नर्मदापुरम क्षेत्र
- सागर – 25 कार्यकर्ता, 47 सहायिका
- दमोह – 13 कार्यकर्ता, 41 सहायिका
- छतरपुर – 14 कार्यकर्ता, 37 सहायिका
- टीकमगढ़ – 15 कार्यकर्ता, 11 सहायिका
- निवाड़ी – 6 कार्यकर्ता, 6 सहायिका
- पन्ना – 4 कार्यकर्ता, 17 सहायिका
- नर्मदापुरम – 13 कार्यकर्ता, 21 सहायिका
- बैतूल – 20 कार्यकर्ता, 71 सहायिका
- हरदा – 7 कार्यकर्ता, 17 सहायिका
विंध्य क्षेत्र
- रीवा – 9 कार्यकर्ता, 31 सहायिका
- सतना – 11 कार्यकर्ता, 30 सहायिका
- मैहर – 7 कार्यकर्ता, 14 सहायिका
- सीधी – 5 कार्यकर्ता, 12 सहायिका
- सिंगरौली – 2 कार्यकर्ता, 8 सहायिका
- अनूपपुर – 9 कार्यकर्ता, 19 सहायिका
- शहडोल – 11 कार्यकर्ता, 27 सहायिका
- उमरिया – 5 कार्यकर्ता, 15 सहायिका
- मऊगंज – कार्यकर्ता का कोई पद नहीं, केवल 4 सहायिका पद
महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
यह भर्ती प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए सरकारी सेवा में जुड़ने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग का मानना है कि स्थानीय स्तर पर योग्य महिलाओं की नियुक्ति से बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई मजबूती मिलेगी। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।




Total Users : 23442
Leave a comment